Kolkata Weather: उत्तर बंगाल में आफत की बारिश, दक्षिण बंगाल में येलो अलर्ट

Kolkata Weather: कोलकाता महानगर व आसपास के इलाके में सोमवार सुबह से ही तेज गर्मी थी. दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादल छा गये. दोपहर बाद तेज हवा के साथ कई जगह बारिश शुरू हो गयी. कोलकाता के बड़े इलाके में रात तक बारिश छिटपुट जारी रही. तेज हवाएं चलती रहीं. कई इलाकों में पानी जमा हो गया.

कोलकाता से गोपाल की रिपोर्ट

Kolkata Weather: अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह दक्षिण बंगाल में आंधी-बारिश जारी रहेगी. कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जतायी गयी है. मौसम विभाग की बुलेटिन के मुताबिक एक मौसमी एक्सिस पंजाब से बिहार तक फैला हुआ है. दूसरी एक्सिस पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक फैला है. वह एक्सिस बिहार, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के ऊपर से भी गुजरा है. इसके असर से बंगाल की खाड़ी से भाप निकल रही है. इसके असर से दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान है.

उत्तर बंगाल में भारी बारिश की आशंका

उत्तर बंगाल में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. सोमवार दोपहर से कोलकाता के बड़े इलाकों में बारिश के साथ कई जगह बिजली गिरने की भी सूचना है. पाटुली, जादवपुर, कस्बा, साल्टलेक के कई इलाकों में पानी जमा हो गया. उत्तर 24 परगना के कई इलाकों में भी जलजमाव हुआ. तेज हवा से कई जगह बिजली के तार टूट गये हैं.

तेज हवा के साथ होगी बारिश

मंगलवार को पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, बांकुड़ा, हुगली में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी है. मंगलवार को बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व व पश्चिम बर्दवान में आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गरज के साथ बारिश व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार तक बारिश से राहत नहीं

मंगलवार को कोलकाता और दक्षिण बंगाल के दूसरे जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आ सकता है. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भारी (7 से 11 सीएम) बारिश की संभावना है. अगले रविवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आंधी-तूफान व बारिश का येलो अलर्ट है. शनिवार व रविवार को कोलकाता में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में पहाड़ से समुद्र तक आपदा का खतरा, मौसम विभाग का 5 जिलों में रेड अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >