कोलकाता में तीन मंजिला इमारत ढही, अब तक एक महिला की मौत

कोलकाता के जोराबगान में सुबह तेज बारिश के कारण एक 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढह गया. इस हादसे में एक महिला की दुखद मौत हो गई है, जबकि 19 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है.

कोलकाता. कोलकाता में सुबह 7 बजे भारी बारिश के कारण अफरा-तफरी मच गई. एक पुराने तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा गिर गया. बताया जा रहा है कि उस मकान में करीब 20 लोग रहते थे. दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई है. मृतक का नाम उर्मिला सौ है. वह सुबह तड़के ही मकान से बाहर निकली थीं. मकान तुरंत गिर गया. बताया जा रहा है कि बाकी बचे 19 लोग फंसे हुए हैं. यह घटना जोराबगान ब्रजदुलाल स्ट्रीट पर हुई है.

200 साल पुराना है मकान

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) मौके पर पहुंच चुका है. मकान के सामने एक बहुत ही संकरी गली है. मकान में आने-जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है. खबर है कि कई लोगों को बचा लिया गया है. ब्रजदुलाल स्ट्रीट नंबर 31 पर एक 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान है. बताया जाता है कि नगरपालिका द्वारा इसे काफी समय पहले खाली घोषित किए जाने के बावजूद, इसमें 20 लोग रह रहे थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

करीब 4 बजे हुआ हादसा

एक पड़ोसी का कहना है कि आज सुबह करीब 4 बजे उसने अचानक बाहर तेज आवाज सुनी. जब वह बाहर निकला तो देखा कि मकान ढह गया था. मकान की एक महिला मलबे में दब गई थी. वहीं, कई अन्य लोग मकान के पिछले हिस्से में फंसे हुए थे. स्थानीय लोगों ने पिछले दरवाजे से कुल 16 लोगों को बचाया. इन 16 लोगों में मृतक महिला का पति और दो बेटे भी शामिल थे.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >