कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदला, अब इस नाम से जानी जायेगी सड़क, शुभेंदु बोले- हुआ ऐतिहासिक भूल सुधार

Kolkata Suhrawardy Avenue Renamed: कोलकाता में एक बड़ा ऐतिहासिक और राजनीतिक बदलाव हुआ है. शुभेंदु अधिकारी सरकार के निर्देश पर कोलकाता नगर निगम ने ‘सुहरावर्दी एवेन्यू’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी रोड’ कर दिया है. मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक भूल को सुधारने वाला कदम बताया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Kolkata Suhrawardy Avenue Renamed: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है. कोलकाता नगर निगम (KMC) ने शहर की सबसे व्यस्त और प्रमुख सड़कों में से एक सुहरावर्दी एवेन्यू (Suhrawardy Avenue) का नाम बदल दिया है. इस सड़क को अब गोपाल मुखर्जी रोड (Gopal Mukherjee Road) के नाम से जाना जायेगा.

मुख्यमंत्री बोले- हिंदुओं के रक्षक का हुआ सम्मान

इस फैसले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए सूबे के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह निर्णय किसी राजनीतिक द्वेष के तहत नहीं, बल्कि एक ‘ऐतिहासिक भूल’ को सुधारने के लिए लिया गया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 1946 के ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ (Direct Action Day) के दौरान कोलकाता के हिंदुओं के नरसंहार की साजिश रचने वाले शख्स के नाम पर बनी सड़क का नाम बदला जाना बहुत जरूरी था.

कौन थे गोपाल मुखर्जी, जिन्हें बंगाल जानता है गोपाल पांठा के नाम से?

गोपाल मुखर्जी, जिन्हें स्थानीय लोग और इतिहासकार ‘गोपाल पांठा’ के नाम से भी जानते हैं, विभाजन के समय बंगाल की बेहद प्रभावशाली शखीसियत थे. 16 अगस्त 1946 को जब तत्कालीन मुख्यमंत्री हुसैन शाहिद सुहरावर्दी के आह्वान पर मुस्लिम लीग ने ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ को अंजाम दिया था, तब गोपाल मुखर्जी ने ही प्रतिरोध का मोर्चा संभाला था. उन्होंने हिंदू परिवारों की रक्षा करने और दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ‘जातीय संरक्षण वाहिनी’ का गठन किया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata Suhrawardy Avenue Renamed: सुहरावर्दी के नाम पर सड़क होना बंगाल के घावों पर नमक छिड़कने जैसा : सीएम

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस, वामपंथी और तृणमूल कांग्रेस सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिन्होंने बंगाल के विभाजन और हिंदुओं के कत्लेआम की पटकथा लिखी, उन्हें दशकों तक धर्मनिरपेक्षता के नाम पर महिमामंडित किया गया. कोलकाता के बीचों-बीच सुहरावर्दी के नाम पर सड़क का होना बंगाल के लोगों के पुराने घावों पर नमक छिड़कने जैसा था. नयी सरकार ने गोपाल मुखर्जी को उनका वास्तविक सम्मान देकर वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.

इसे भी पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट को 164 साल बाद मिला नया एड्रेस, इस वकील के नाम पर रखा गया सड़क का नाम

ड्रेनेज कैनाल रोड अब शैलेन मन्ना सरणी, सीएम ने किया नामकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >