कोलकाता में 10 लाख रुपए से अधिक की कोकीन जब्त, 3 गिरफ्तार

दक्षिण कोलकाता में पुलिस ने 10 लाख रुपए से अधिक की कोकीन जब्त कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रेव पार्टियों में मादक पदार्थों की आपूर्ति करते थे और कनेक्शन डार्क वेब से जुड़े होने की आशंका है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 लाख रुपए से अधिक मूल्य के कोकीन बरामद किये हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कड़ेया थाने की पुलिस ने सोमवार को अहिरीपुकुर रोड स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा और वहां से 104 ग्राम कोकीन बरामद की.

रेव पार्टियों में कोकीन की होती थी आपूर्ति

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी शहर में आयोजित होने वाली रेव पार्टियों में कथित तौर पर छोटे-छोटे पैकेट में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे. बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है. हम इस खेप के स्रोत और इसे प्राप्त करने वालों समेत पूरी आपूर्ति शृंखला की जांच कर रहे हैं.

डार्क वेब के जरिये कोकीन मंगाये जाने की आशंका

जांचकर्ताओं को आशंका है कि आरोपी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे, जो बिचौलियों के जरिये अंतरराष्ट्रीय तस्करों से डार्क वेब के माध्यम से कोकीन मंगाते थे. डार्क वेब इंटरनेट का एक छिपा हुआ हिस्सा होता है, जिसे विशेष सॉफ्टवेयर के जरिये ही इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें एन्क्रिप्टेड नेटवर्क के माध्यम से यूजर्स और वेबसाइटों की पहचान गुप्त रखी जाती है.

ये भी पढ़ें: ओडिशा से आसनसोल की ओर जा रहे ट्रक में मिली गांजे की बड़ी खेप, 7 हिरासत में

3 आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ को कथित तौर पर कोलकाता तक पहुंचाने के लिए या तो कूरियर पार्सल में छिपाया जाता है या फिर किसी तस्कर के जरिये तस्करी की जाती है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया. उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं तथा मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 4 लोगों को हुई थी 10 साल की सजा, हाईकोर्ट ने किया रिहा, जानें पूरा मामला

20 एजेंसियों की लालबाजार में हुई बैठक

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने सोमवार को करीब 20 जांच और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक में हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करना था.

  • बैठक और उसमें शामिल एजेंसियां 20 जांच एजेंसियों की को-ऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में किया गया.
  • कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए.
  • मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के ऑफिसर बैठक में शामिल हुए.
  • सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी भी थे बैठक में मौजूद.
  • राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारी भी आये थे मीटिंग में.
  • आबकारी विभाग के अधिकारियों की भी मीटिंग में भागीदारी रही.
  • स्वास्थ्य विभाग समेत कई अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: बंगाल : ड्रग्स तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट बना बंगाल, ओड़िशा, त्रिपुरा व मणिपुर से बड़े पैमाने पर होती है

मादक पदार्थ विरोधी अभियान की जानकारी एजेंसियों ने साझा की

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न एजेंसियों द्वारा पिछले एक महीने में की गयी मादक पदार्थ बरामदगी और गिरफ्तारियों की समीक्षा की गयी. संगठित मादक पदार्थ तस्करी से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा की गयी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग एजेंसियों के द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियानों की भी जानकारी आपस में साझा की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >