Kolkata News: अचानक एक तरफ झुक गई 4 मंजिला इमारत, दहशत में लोग, अब प्रशासन ने लिया यह फैसला

Kolkata News: कोलकाता के टेंगरा इलाके में हाल ही में चार मंजिली एक इमारत एक ओर झुक गई है. इमारत अचानक से एक ओर झुक गई है.

Kolkata News: कोलकाता के टेंगरा इलाके में हाल ही में चार मंजिली एक इमारत एक ओर झुक गई है. इमारत अचानक से एक ओर झुक गई है. क्रिस्टोफर रोड पर स्थित पुष्पांजलि रेजीडेंसी नामक चार मंजिली इमारत का ऊपरी हिस्सा एक ओर झुक कर पास के एक निर्माणाधीन मकान की ऊपरी छोर से सट गया है. राहत की बात है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. एहतियातन इमारत में रहने वाले लोगों ने घर खाली कर दिया है.

अचानक से एक ओर झुक गई इमारत

बताया जा रहा है कि क्रिस्टोफर रोड पर इस बहुमंजिली इमारत अचानक से झुक गई. बुधवार को लोगों ने देखा की इमारत एक तरफ झुक गई है. अचानक से घटी इस घटना में वहां रहने वाले लोग दहशत में आ गये. इसके साथ ही आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है. कुछ परिवार के सदस्य अपना कमरा खाली करना शुरू कर दिया है.

इमारत को तोड़ने की हो रही तैयारी

कोलकाता नगर निगम के एक पार्षद की तरफ से इसकी जानकारी नगर निगम को दी गयी है. इसके बाद निगम ने इमारत को अवैध निर्माण बता कर तोड़ने का फैसला कर लिया है. वहीं स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ और किसकी लापरवाही के कारण आसपास रहने वाले लोगों के ऊपर यह आपदा आ गयी.

पहले भी इसी तरह से गिर गई थी एक इमारत

बता दें, बीते सप्ताह कोलकाता नगर निगम के वार्ड 99 के अंतर्गत बाघा जतिन के विद्यासागर कॉलोनी का एक आवासीय इमारत भी इसी तरह एक तरफ झुक गया था. इसके बाद पूरी इमारत ढहकर पास की एक और इमारत से सट गयी थी. इस मकान की निचली मंजिल का अधिकतर हिस्सा लगभग नष्ट हो गया है. अब ऐसी ही घटना एक बार फिर दिखाई दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >