Kolkata Metro : डब्ल्यूबीपीएससी की परीक्षा कल, चलेंगी अतिरिक्त मेट्रो

Kolkata Metro : पहली मेट्रो सुबह सात बजे दमदम से कवि सुभाष तक, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक और सुबह 7.15 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक के लिए मिलेगी.

Kolkata Metro : पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) क्लर्कशिप ( भाग-1 ) की परीक्षा रविवार को होनेवाली है. परीक्षा के मद्देनजर मेट्रो रेलवे ने अतिरिक्त मेट्रो सेवा चलाने की घोषणा की है. परीक्षा के दिन ब्लू लाइन में अतिरिक्त मेट्रो चलेगी. इस दिन आठ अतिरिक्त रेक चलेंगे. यानी आम तौर पर रविवार को कोलकाता मेट्रो रेलवे 130 रैक ही चलाता है. लेकिन 17 नवंबर को 138 रेक चलेंगे. ब्लू लाइन पर 17 नवंबर की सुबह सात बजे से सुबह नौ बजे के बीच 30 मिनट के अंतराल पर आठ सेवाएं (चार अप और चार डाउन) में उपलब्ध होंगी.

पहली मेट्रो चलेंगी सुबह सात बजे

पहली मेट्रो सुबह सात बजे दमदम से कवि सुभाष तक, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक और सुबह 7.15 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक के लिए मिलेगी. जबकि अंतिम मेट्रो सेवाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. इसके साथ ही इस दिन ग्रीन लाइन-2 पर सामान्य रविवार की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. जबकि हमेशा की तरह रविवार होने के कारण ग्रीन लाइन-1, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने सुशांत घोष को किया फोन कहा, पार्टी आपके साथ है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >