Kolkata Fire : दक्षिण कोलकाता में आग लगने से एक घायल, कई झुग्गियां जलकर खाक

Kolkata Fire : पुलिस ने बताया कि दमकल की गाड़ी को आग बुझाने में एक घंटे का समय लगा. आग लगने से कम से कम सात झुग्गियां जलकर खाक हो गईं.

Kolkata Fire : कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में अनवर शाह रोड के पास आग लग जाने से एक युवक घायल हो गया और कुछ झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. पुलिस ने बताया कि एक बैटरी को चार्ज करते समय उसमें विस्फोट होने के बाद आग लग गई.उन्होंने बताया कि वहां रखे गैस सिलेंडर में भी आग लग गई और विस्फोट हो गया.

आग लगने से एक व्यक्ति घायल

मिली जानकारी के अनुसार आग जल्द ही आस-पास की झुग्गियों में फैल गई. हमने एक युवक को बचाकर उसे एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया.आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बैटरी में विस्फोट होने के बाद आग फैली और फिर गैस सिलेंडर में भी आग लग गई. युवक की पहचान राणा नस्करके रूप में की गई है और उसे बाद में एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया.

कई झुग्गियां जलकर हुई खाक

पुलिस ने बताया कि दमकल की गाड़ी को आग बुझाने में एक घंटे का समय लगा. आग लगने से कम से कम सात झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. वहीं, स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड पहले पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम होता .

Also Read : Kolkata Metro : आखिर क्यों मेट्रो में लोकप्रिय हो रही क्यूआर टिकटिंग प्रणाली, जानें यहां 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >