Kolkata Crime News : गरफा में मिला युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव, अब पुलिस के सामने खड़ी हुई ये चुनौती

Kolkata Crime News : पुलिस घटना की जांच कर रही है. गरफा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Kolkata Crime News : दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में एक युवती की रहस्यमय मौत से हड़कंप मच गया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक महिला लिव-इन में अपने पार्टनर के फ्लैट में उसके साथ ही रहती थी. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत हत्या है या आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. गरफा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस ने मामले की जांच की शुरु

पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, काली पूजा के अगले दिन उस फ्लैट में एक पार्टी आयोजित की गयी थी. प्रारंभिक तौर पर यह भी पता चला है कि महिला पार्टी के दौरान सीढ़ियों से गिर गई थी. स्थानीय निवासियों का दावा है कि जब पुलिस ने शव बरामद किया तो युवती अर्धनग्न अवस्था में थी. पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि उसके बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा. 

Also Read : West Bengal : जूनियर डाॅक्टरों के नाम स्वास्थ्य साथी पोर्टल से हटे, जानें क्या है कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >