Kolkata Airport : जानें क्यों कोलकाता एयरपोर्ट पर दोबारा उतरा बेलुगा एक्सएल विमान

Kolkata Airport : कोलकाता के लोगों को 'बेलुगा एक्सएल' की पहली झलक तब देखने को मिली, जब इसे आठ अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया था.

Kolkata Airport : विश्व के सबसे बड़े मालवाहक विमान ‘बेलुगा एक्सएल’ को सोमवार की सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर दोबारा उतारा गया. विमान चीन के तियानजिन बिन्हाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर यहां पहुंचा.भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने बताया कि वाहन को यहां उतारने का उद्देश्य चालक दल के सदस्यों को आराम देना, एफडीटीएल (उड़ान ड्यूटी समय सीमाएं) और ईंधन भरना है.

कल बेलुगा एक्सएल होगा रवाना

उन्होंने बताया कि विमान मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होगा.एएआई प्रवक्ता ने बताया कि विमान को 13 अक्टूबर को कोलकाता लौटना था लेकिन इसमें लगभग 24 घंटे की देरी हो गई. कोलकाता के लोगों को ‘बेलुगा एक्सएल’ की पहली झलक तब देखने को मिली, जब इसे आठ अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया था.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में कई निजी अस्पतालों का पेनडाउन,लोगों की बढ़ी मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >