कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट
Kakoli Ghosh : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं. बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने महिला सांसदों के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. उन्होंने इसे संसद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए स्पीकर से सख्त कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सदन से निष्कासित करने की मांग की है.
अभद्र और असम्मानजनक टिप्पणी का आरोप
अपने पत्र में काकली घोष दस्तीदार ने लिखा है कि कल्याण बनर्जी ने न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया, बल्कि अन्य महिला सांसदों के खिलाफ भी कई बार अभद्र और असम्मानजनक टिप्पणियां की हैं. उनका आरोप है कि इस तरह का व्यवहार महिला सांसदों के लिए असहज माहौल पैदा करता है और संसदीय मर्यादा के अनुरूप नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकसभा के आचरण नियमों के विपरीत है और इसे महिलाओं के सम्मान का उल्लंघन माना जाना चाहिए.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कल्याण ने आरोपों पर किया पलटवार
हालांकि, इन आरोपों पर कल्याण बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह वर्ष 2011 से 2025 तक संसदीय दल के मुख्य सचेतक रहे हैं और संसदीय परंपराओं से भली-भांति परिचित हैं. उन्होंने काकोली घोष दस्तीदार के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर राजनीतिक हमला करने का आरोप लगाया. नारद स्टिंग कांड व सिंडिकेट मामलों का भी जिक्र करते हुए जवाबी टिप्पणी की.अब यह मामला लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंच गया है और राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गयी है.
Also Read: तृणमूल के बागी सांसदों के मामले में तुरंत फैसला नहीं, कानूनी राय ले सकते हैं ओम बिरला
