बंगाल आयेंगे जेपी नड्डा, आठ को कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

इस साल मार्च से अप्रैल महीने के बीज राज्य में विधानसभा चुनाव हो सकता है. इस चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष क्रम के नेताओं का बंगाल में दौरा शुरू हो चुका है.

पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कर सकते हैं बैठक

संवाददाता, कोलकाताइस साल मार्च से अप्रैल महीने के बीज राज्य में विधानसभा चुनाव हो सकता है. इस चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष क्रम के नेताओं का बंगाल में दौरा शुरू हो चुका है. अभी पिछले महीने देश के गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर आये. बुधवार को ही वह दिल्ली लौटे हैं. अब भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के बाद वह राज्य में आकर पार्टी के आला नेताओं के साथ बैठक करेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 8 जनवरी को कोलकाता में स्वास्थ्य से जुड़े एक प्रोग्राम में शामिल होंगे. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने उन्हें पार्टी की बैठक के लिए आमंत्रित किया है. नड्डा उस दिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठक कर सकते हैं और चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं. गौरतलब है कि जेपी नड्डा वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं और वह पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. हालांकि, बिहार के नितिन नवीन ने उनके बाद वर्किंग प्रेसिडेंट का पद संभाला लिया है. उन्हें जल्द ही ऑल इंडिया प्रेसिडेंट का चार्ज सौंपा जा सकता है. हालांकि, भाजपा की टॉप लीडरशिप ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अपने बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह ने यह ऐलान किया था कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई सीटों के साथ बंगाल में सरकार बनायेगी और इसलिए उनके दौरे के बाद नये साल में अब जेपी नड्डा राज्य में आ रहे हैं. हालांकि, अपने बंगाल दौरे को लेकर श्री नड्डा की ओर से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी है. हालांकि, पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ऑल इंडिया प्रेसिडेंट पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलेंगे. नड्डा पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >