शिक्षिका की मौत मामले में प्रधानाचार्य समेत कई लोगों से पूछताछ

मृतका के परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

बैरकपुर. दक्षिणेश्वर थाना अंतर्गत बरानगर इलाके में शिक्षिका की मौत के मामले में स्कूल प्रधानाचार्य समेत प्रबंधन समिति के सदस्यों से पूछताछ की गयी. मृतका के परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. मालूम हो कि गत पांच दिसंबर को डनलप स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शिक्षिका जसबीर कौर (58) ने फेसबुक लाइव आकर स्कूल अधिकारियों पर भावनात्मक शोषण का आरोप लगाने के बाद आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद उसके परिजनों ने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ दक्षिणेश्वर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शनिवार को उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने दोषियों को उचित सजा देने की मांग को लेकर डनलप चौराहे पर प्रदर्शन किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >