टॉलीगंज स्टूडियो में शूटिंग बहाल करने का निर्देश

कोई भी व्यक्ति या फेडरेशन शूटिंग को नहीं रोक सकता.

कोलकाता. महानगर की बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के टॉलीगंज स्टूडियो में कई बार फिल्म व धारावाहिकों की शूटिंग को लेकर गतिरोध पैदा हुआ है. इसे लेकर फिल्म निर्देशक सुदेशना रॉय ने हाइकोर्ट से हस्तक्षेप का आवेदन करते हुए याचिका दायर की थी. बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने कहा कि शूटिंग को लेकर जो भी समस्या है, उसका समाधान करते हुए तत्काल शूटिंग शुरू करनी होगी. कोई भी व्यक्ति या फेडरेशन शूटिंग को नहीं रोक सकता. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले की कॉपी अभी तक सभी पक्षों तक नहीं पहुंची है, इसलिए टॉलीगंज स्टूडियो में शूटिंग सहित अन्य कामकाज सामान्य रखने के लिए हाइकोर्ट ने जो फैसला सुनाया था, वह बहाल रहेगा. हालांकि, बुधवार को सुनवाई के दौरान फेडरेशन ने हाइकोर्ट के पिछले आदेश की समीक्षा करने का आवेदन किया. साथ ही फेडरेशन ने अदालत को बताया कि वह किसी प्रकार की समस्या पैदा नहीं कर रहे. गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म निर्देशक सुदेशना रॉय ने फेडरेशन के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दायर किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >