न्यू फरक्का में रेलवे लेगा 5 घंटे का ब्लॉक, 4 ट्रेनें डायवर्ट, 1 रद्द, ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें

Train News: पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन में 5 घंटे के ब्लॉक के कारण 4 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किेये गये हैं और 1 ट्रेन रद्द कर दी गयी है. यह ब्लॉक 8 और 9 सितंबर को लिया जायेगा. जानें कौन-सी ट्रेनें प्रभावित होंगी और उनका नया रूट क्या होगा.

Train News: पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन में न्यू फरक्का अप लाइन पर 5 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है. इसकी वजह से 4 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिये गये हैं. एक ट्रेन को रद्द किया गया है. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझी ने यह जानकारी दी है.

10 बजे से 3 बजे तक का ब्लॉक

उन्होंने बताया है कि मालदा डिवीजन में 8 और 9 सितंबर को न्यू फरक्का में अप लाइन पर दिन में 10 बजे से 15 बजे यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए मंगलवार (8 सितंबर) को 13125 कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी. जिन 4 एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्ट किये गये हैं, उनकी लिस्ट और ये ट्रेनें किस रूट से चलेंगी, पूरा विवरण यहां देखें.

बंडेल-कटवा-अजीमगंज-न्यू फरक्का के रास्ते चलेंगी ये 4 ट्रेनें

  1. 13173 सियालदह-सबरूम कंचनजंगा एक्सप्रेस (Sealdah – Sabroom Kanchanjungha Express, यात्रा की तारीख 8 सितंबर 2026)
  2. 12363 कोलकाता-हल्दीबाड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Kolkata–Haldibari Superfast Express, यात्रा की तारीख 8 सितंबर 2026)
  3. 13053 हावड़ा-राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस (Howrah–Radhikapur Kulik Express, यात्रा की तारीख 8 और 9 सितंबर 2026)
  4. 13175 सियालदह-सिलचर कंचनजंगा एक्सप्रेस (Sealdah–Silchar Kanchanjungha Express, यात्रा की तारीख 9 सितंबर 2026)

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में पटरी पर लौटी ट्रेन, फाइनल ट्रायल से पहले ट्रैक पर फोड़े 4 नारियल, अगरबत्ती दिखायी और प्रसाद चढ़ाये

9 सितंबर को बर्धमान-बंडेल-हावड़ा रूट से चलेंगी ये 2 ट्रेनें

हावड़ा मंडल के जौग्राम-पल्ला रोड सेक्शन में मेंटेनेंस के लिए 90 मिनट का ब्लॉक लिया जायेगा. इसकी वजह से 2 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.

  1. 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (Dehradun-Howrah Upasana Express)
  2. 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस (Muzaffarpur-Howrah Jansadharan Express)

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे के 3 नेशनल कॉरिडोर का जंक्शन बनेगा हावड़ा स्टेशन, जानें क्या है मेगा-प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >