पति पर पत्नी के प्रेमी की हत्या करने का आरोप

पत्नी से विवाहेतर संबंध होने की जानकारी के बाद आरोपी पति ने युवक की हत्या कर दी.

नदिया. पत्नी से विवाहेतर संबंध होने की जानकारी के बाद आरोपी पति ने युवक की हत्या कर दी. घटना नदिया जिला के भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित भीमपुर थाना क्षेत्र के मैदानपुर इलाके की है. मृतक का नाम रंजीत सरदार (35) बताया गया है.

कथित तौर पर रंजीत का पड़ोस की एक महिला से कई महीनों से विवाहेतर संबंध था. महिला के पति रमेश विश्वास को कुछ दिन पहले यह पता चला. तभी से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी.

पता चला है कि रमेश को कई बार रंजीत को इस बारे में चेतावनी देते देखा गया था. इस बीच, चर्चा है कि रंजीत सरदार को शुक्रवार सुबह घर से अगवा कर लिया गया था. कुछ समय बाद वह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को शक्तिनगर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >