हुमायूं कबीर बोले मुर्शिदाबाद में बनायेंगे नया बाबरी मस्जिद

विवादित टिप्पणियों के चलते सुर्खियों में रहनेवाले भरतपुर से तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं.

कोलकाता. विवादित टिप्पणियों के चलते सुर्खियों में रहनेवाले भरतपुर से तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सोमवार को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की. इसके लिए एक करोड़ रुपये दान देने की भी बात कही. यह भी दावा कि छह दिसंबर 2025 से पहले मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. कबीर ने कहा कि बंगाल में 34 प्रतिशत मुसलमान हैं. उनकी जो भावना है, बंगाल में सिर ऊंचा कर जीने की तमन्ना है, जो अधिकार है, उसके लिए मैं एक प्रस्ताव रखना चाहता हूं. बेलडांगा और बहरमपुर इलाके में जितने मदरसे हैं, उनके प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी को मिलाकर 100 या उससे अधिक लोगों का एक ट्रस्ट बनाया जायेगा. इस ट्रस्ट की ओर से छह दिसंबर 2025 के अंदर बेलडांगा इलाके में दो एकड़ जमीन पर बाबरी मस्जिद बनाने का कार्य शुरू करेंगे. बता दें कि हुमायूं कबीर ममता सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. साल 2011 में उन्होंने पहली बार रेजीनगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. बाद में वह तृणमूल में शामिल हो गये थे. अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें तृणमूल की ओर पार्टी नेताओं के खिलाफ बयान देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >