भड़काऊ बयान मामले में थानों में हाजिरी लगा रहे हुमायूं कबीर, सप्ताह में दूसरी बार मुर्शिदाबाद पुलिस के सामने हुए पेश

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर कथित भड़काऊ बयान के मामले में दूसरी बार पुलिस के सामने हाजिर हुए. शक्तिपुर थाना पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. यह मामला विधानसभा में भी गरमाया था.

पश्चिम बंगाल में जनसभाओं के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक और भड़काऊ बयान देने के मामले में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और नोदा से विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद जिले की शक्तिपुर थाना पुलिस के सामने पेश हुए. कथित हेट स्पीच (Hate Speech) मामले में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है, जब विधायक को पुलिस के सामने हाजिर होना पड़ा है.

2 बार नोटिस टालने के बाद पहुंचे शक्तिपुर थाना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विधायक हुमायूं कबीर रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर थाने पहुंचे. इससे पहले शक्तिपुर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए 2 बार नोटिस जारी किये थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे.

कैसे तामील हुआ नया समन?

इस सप्ताह की शुरुआत में (14 जुलाई को) जब कबीर एक अन्य मामले में रेजीनगर थाने गये थे, तब शक्तिपुर पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को एक नया समन तामील कराया था. इस नये समन में उन्हें रविवार (19 जुलाई) को शक्तिपुर थाने में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था.

ये भी पढ़ें: भाजपा को धमकी देकर बुरे फंसे हुमायूं कबीर, पुलिस केस दर्ज, मुर्शिदाबाद में बढ़ा राजनीतिक पारा

2 थानों में दर्ज है अलग-अलग प्राथमिकी

हुमायूं कबीर पर मुर्शिदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित राजनीतिक जनसभाओं के दौरान कथित रूप से भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान देने के आरोप हैं. इससे पहले, एक अन्य प्राथमिकी के सिलसिले में वह 14 जुलाई को रेजीनगर थाने में पेश हुए थे. वहां करीब चार घंटे तक उनसे पूछताछ हुई थी. शक्तिपुर थाना क्षेत्र में दी गयी भड़काऊ दलील को लेकर दर्ज दूसरी प्राथमिकी के आधार पर रविवार को उनसे पूछताछ की गयी.

ये भी पढ़ें: हुमायूं कबीर पर बंगाल पुलिस का एक्शन, शुभेंदु की चेतावनी के बाद दो आयोजक गिरफ्तार

विधानसभा में भी गूंजा था मुद्दा

विधायक हुमायूं कबीर की इस विवादित टिप्पणी की गूंज हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी सुनाई दी थी. इस मामले को लेकर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई थी. राज्य में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले बयान देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. उनके खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >