आज रात 11.10 बजे हावड़ा से रवाना होगी हावड़ा-रक्सौल अनारक्षित विशेष ट्रेन

रेलवे ने हर वर्ग के यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखा है.

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की आवाजाही में सुविधा के लिए पूर्व रेलवे चला रहा 20 से ज्यादा अनारक्षित विशेष ट्रेनें कोलकाता. छठ पर्व पूरे भारत में विशेषकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि उत्तर व पूर्व राज्यों में अत्यंत लोकप्रिय है. पूर्व रेलवे के टर्मिनल स्टेशनों जैसे हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, मालदा टाउन, भागलपुर आदि से चलने वाली नियमित ट्रेनों में आमतौर पर आरक्षित सीटों की लंबी प्रतीक्षा सूची होती है. यात्रियों को अपने परिवारों के साथ छठ पर्व मनाने हेतु उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूर्व रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें चलायी जा रही हैं. रेलवे ने हर वर्ग के यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखा है. इस दौरान पूर्व रेलवे हावड़ा और कोलकाता समेत बड़े स्टेशनों से 20 से ज्यादा अनारक्षित ट्रेनों का चला रहा है. इस दौरान 21 से 27 अक्तूबर 2025 के बीच कुल 176 फेरे की विशेष ट्रेनें चलायी जायेगी, जो प्रमुख गंतव्यों को कवर करेंगी. ये ट्रेनें मुख्य रूप से रक्सौल, मधुबनी, जयनगर, बरौनी जं., पटना, बक्सर, सहरसा जं. पूर्णिया कोर्ट, गोरखपुर, मऊ, बढ़नी, बनारस, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली, योग नगरी ऋषिकेश, लाल कुआं जं., कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, खातीपुरा, वडोदरा जं., उधना जं., गांधीधाम जं. के लिए होंगी. इसके अलावा छठ पर्व के दौरान भीड़ को समायोजित करने हेतु पूर्व रेलवे की कई अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है. इन अनारक्षित विशेष ट्रेनों में 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन, 03185/03186 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता अनारक्षित विशेष ट्रेन, 03133/03134 कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित स्पेशल, 03529/03530 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल, 03003/03004 बर्दवान-फतुहा- बर्दवान मेमू एक्सप्रेस स्पेशल, साहिबगंज-भागलपुर-साहिबगंज अतिरिक्त मेमू पैसेंजर ट्रेन और भागलपुर-बांका-भागलपुर अतिरिक्त डेमू पैसेंजर हैं. 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन, 23 अक्तूबर को हावड़ा स्टेशन से रात 11.10 बजे और 24 अक्तूबर को शाम 5.45 बजे रक्सौल स्टेशन से रवाना होगी. 03185/03186 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता अनारक्षित विशेष ट्रेन, 25 अक्तूबर को कोलकाता स्टेशन से रात 11.55 बजे और 25 अक्तूबर को मधुबनी स्टेशन से अपराह्न 3.30 बजे रवाना होगी. 03133/03134 कोलकाता-गोरखपुर- कोलकाता अनारक्षित स्पेशल, 24 अक्तूबर को कोलकाता स्टेशन से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और 25 अक्तूबर को रात 9 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी, 03529/03530 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 24 अक्तूबर को रात 8.30 बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी. वापसी में यह ट्रेन 25 अक्तूबर को दोपहर 1.45 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी. 03003/03004 बर्दवान-फतुहा- बर्दवान मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 25 अक्तूबर को बर्दवान स्टेशन से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और 25 अक्तूबर को रात 11:00 बजे फतुहा से प्रस्थान करेगी,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >