हुगली में देह व्यापार के विरोध में उठी आवाज, मारपीट के बाद थाना पहुंचा मामला

पश्चिम बंगाल के हुगली में देह व्यापार के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार पर हमला हुआ. यह घटना तारकेश्वर इलाके की है, जहां स्थानीय लोगों का विरोध रंग लाया है.

हुगली : हुगली इलाके में देह व्यापार बड़े पैमाने पर हो रहा है. अब इसके खिलाफ आवाज उठने लगी है. तारकेश्वर जिले के चापाडांगा इलाके में सोमवार को इसके खिलाफ प्रदर्शनकार हुआ. इस धंधे से जुड़े लोगों ने प्रदर्शनकारियों की बुरी तरह पिटाई कर दी. पीड़ितों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

वेश्यावृत्ति शुरू करने की हो रही कोशिश

पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार तृणमूल शासन के दौरान, चपाडांगा के इस इलाके में देह व्यापार का धंधा बड़े पैमाने पर होने लगा. तृणमूल नेताओं के समर्थन से वेश्यावृत्ति बेरोकटोक चल रही थी. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद वेश्यावृत्ति बंद हो गई. आरोप है कि अब उस इलाके में फिर से वेश्यावृत्ति शुरू करने की कोशिश हो रही है.

नाबालिग लड़की ने किया विरोध

स्थानीय लोगों का कहना है कि तृणमूल शासन के दौरान, मोहल्ले के लोग विरोध नहीं कर सके. लोगों का कहना है कि मोहल्ले में यह धंधा नहीं चलने दिया जा सकता है. इलाके की एक नाबालिग लड़की ने बीडीओ समेत कई सरकारी दफ्तरों में शिकायत दर्ज कराई है. उसने आरोप लगाया है कि लड़कियों को जबरन इस धंधे में धकेला जा रहा है.

धंधेबाजों ने लड़की के परिवार को पीटा

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को वेश्यावृत्ति में शामिल कुछ स्थानीय पुरुषों ने गुस्से में आकर शिकायत करनेवाली नाबालिग की मां और उसके परिवार पर हमला कर दिया. परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा गया. मारपीट में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में इलाज के बाद वे लोग तारकेश्वर पुलिस स्टेशन आये.

थाने में लिखित शिकायत दर्ज

पुलिस ने कहा कि नाबालिग के परिवार ने पुलिस स्टेशन में वेश्यावृत्ति में शामिल कई लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. नाबालिग की मां ने कहा-आज पहले 30-40 लोग आए. उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे, घूंसे मारे, मैं गिर पड़ी. फिर उन्होंने पूछा- तुम्हारी बेटी कहां है. पहले तुम्हारी बेटी को पीटेंगे. फिर तुम्हारे घर में सबको पीटेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लॉज में लायी जाती हैं लड़कियां

नाबालिग की मां ने हमले के कारण के बारे में कहा- वे यहां लॉज में लड़कियों को लाते हैं. मेरी बेटी ने इसका विरोध किया. इसलिए उन्होंने सबको बुलाया और पीटा. अब हम किससे न्याय मांगेंगे. इस संबंध में भाजपा के आरामबाग संगठनात्मक जिले के उपाध्यक्ष गणेश चक्रवर्ती ने कहा-प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी. इसके बावजूद यह जारी रही.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >