हल्दिया ः पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

हल्दिया के मंदारमणि कोस्टल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. पुलिस ने एक महिला देवी दोलुई को अपने पति आलोक दोलुई (48) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

आरोपी महिला का किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध होने का आरोप

हल्दिया. हल्दिया के मंदारमणि कोस्टल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. पुलिस ने एक महिला देवी दोलुई को अपने पति आलोक दोलुई (48) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. महिला पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, गत सोमवार को मंदारमणि कोस्टल थाना अंतर्गत दुबलाबाड़ी इलाके में आलोक दोलुई का शव संदिग्ध हालत में उसके बिस्तर पर मिला था. घटना के बाद से ही उसकी पत्नी देवी दोलुई फरार थी, जिससे संदेह गहरा गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ताकि मौत के सटीक कारण का पता चल सके.

इसी बीच, मृतक के एक परिजन ने देवी दोलुई और उसके कथित प्रेमी सीताराम बारिक के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि देवी और सीताराम के बीच अवैध संबंध को लेकर आलोक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था. आशंका जतायी जा रही है कि अपने अवैध संबंध में बाधा बनने के कारण ही देवी और उसके प्रेमी ने मिलकर आलोक की हत्या की है. हालांकि, यह अभी जांच का विषय है. पुलिस सीताराम बारिक की भी तलाश कर रही है.

मंदारमणि कोस्टल थाना के ओसी अर्कदीप हालदार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और फिलहाल वे जांच को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >