बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा भारत?

Global Media on Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव 2026 पर न्यूयॉर्क टाइम्स और वैश्विक मीडिया की भी नजर है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत अपनी आबादी का सही इस्तेमाल कर पायेगा? जानें क्यों दुनिया पूछ रही है- क्या अमीर होने से पहले बूढ़ा हो जायेगा भारत?

Global Media on Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 बंगाल या भारत तक सीमित नहीं रहा. इसकी गूंज सात समंदर पार तक सुनाई दे रही है. न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर वैश्विक मीडिया के बड़े संस्थानों ने ‘बंगाल के रण’ को भारत के भविष्य के आईने के रूप में देखना शुरू कर दिया है.

वैश्विक चिंता का केंद्र बना बंगाल

अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने एक ऐसा सवाल खड़ा किया है, जिसने नीति-निर्माताओं की नींद उड़ा दी है. सवाल है कि क्या भारत अमीर बनने से पहले ही बूढ़ा (Aging before growing wealthy) हो जायेगा? बंगाल का यह चुनाव इस वैश्विक चिंता का केंद्र क्यों बना है, आइए जानते हैं.

बंगाल का चुनाव और भारत की डेमोग्राफिक चुनौती

वैश्विक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बंगाल का चुनाव केवल दो राजनीतिक दलों (TMC और BJP) की हार-जीत नहीं है. यह इस बात का लिटमस टेस्ट है कि भारत अपने डेमोग्राफिक डिविडेंड (जनसांख्यिकीय लाभांश) का उपयोग कैसे कर रहा है.

  • रोजगार बनाम मुफ्त योजनाएं : विदेशी अखबारों का तर्क है कि बंगाल में जिस तरह कल्याणकारी योजनाओं (Welfare Schemes) और रोजगार के बीच चुनावी जंग छिड़ी है, वह भारत की सबसे बड़ी चुनौती को दर्शाता है.
  • अमीर होने की रेस : विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों ने बूढ़ा होने से पहले खुद को अमीर बना लिया, लेकिन भारत के सामने चुनौती यह है कि यहां की आबादी तेजी से बढ़ तो रही है, पर क्या प्रति व्यक्ति आय उस रफ्तार से बढ़ पायेगी?

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया क्यों देख रही है बंगाल की तरफ?

बंगाल को ‘भारत का प्रवेश द्वार’ और वैचारिक राजनीति का केंद्र माना जाता है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर इन 3 कारणों से बंगाल पर है. लोकतंत्र की मजबूती, आर्थिक मॉडल और औद्योगीकरण का भविष्य.

  • लोकतंत्र की मजबूती : जिस तरह बंगाल में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, उसने वैश्विक मंच पर भारतीय लोकतंत्र की जीवंतता को साबित किया है.
  • आर्थिक मॉडल : क्या ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाएं गरीबी दूर करने का स्थायी समाधान हैं या बुनियादी ढांचे में निवेश अधिक जरूरी है? बंगाल का चुनाव इस आर्थिक बहस का वैश्विक अखाड़ा बन गया है.
  • औद्योगीकरण का भविष्य : विदेशी निवेशकों की नजर इस बात पर है कि नयी सरकार आने के बाद बंगाल में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और बड़े उद्योगों के लिए क्या माहौल बनेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में किसकी जीत! बंपर वोटिंग से सट्टा बाजार कन्फ्यूज, बदला जीत का ‘भाव’

बड़ा सवाल : युवा भारत और भविष्य की चिंता

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की औसत आयु अभी कम है, लेकिन समय तेजी से निकल रहा है. अगर अगले दो दशकों में भारत ने अपनी बड़ी आबादी को उच्च उत्पादकता वाले रोजगार से नहीं जोड़ा, तो वह उस संकट में फंस सकता है, जहां समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी और उनके कल्याण के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत 5 राज्यों में काउंटिंग की हाई-टेक व्यवस्था, लागू हुआ QR कोड वाला सुरक्षा कवच

Global Media on Bengal Election 2026: बंगाल का जनादेश और वैश्विक संदेश

4 मई को आने वाले नतीजे न केवल नबान्न का रास्ता तय करेंगे, बल्कि दुनिया को यह संदेश भी देंगे कि भारतीय मतदाता फ्रीबीज (मुफ्त सुविधाओं) को चुनता है या टिकाऊ विकास को. वैश्विक मीडिया मान रहा है कि बंगाल का परिणाम भारत की अगली आर्थिक दिशा का संकेत होगा.

इसे भी पढ़ें

कटवा में ‘लाल गढ़’ पर दीदी का कब्जा, क्या युवा और किसान बिगाड़ेंगे खेल? जानें अजय-हुगली के संगम का सियासी मिजाज

बंगाल ने तोड़ दिये वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान, महिलाओं ने फिर गाड़े झंडे

8 में से 5 एग्जिट पोल ने कहा- बंगाल में होगा परिवर्तन, जा रही ममता बनर्जी की सरकार

कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >