टेलीग्राम एप के जरिए की ठगी, एक अरेस्ट

आरोपी का नाम गौरव सैनी (24 वर्ष) है. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

कोलकाता. टेलीग्राम एप के माध्यम से ठगी करने के आरोप में विधाननगर पूर्व थाने की पुलिस ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम गौरव सैनी (24 वर्ष) है. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, साल्टलेक के रहने वाले शरद विनोद कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि टेलीग्राम एप के जरिए ठगों ने कम रकम निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया था. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने पीड़ित को रकम भी लौटा दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >