प्राइवेट बैंक से सात लाख का लोन लेकर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गये आरोपी का नाम सुब्रत कुमार दास बताया गया है.

कोलकाता. महानगर के एक प्राइवेट बैंक में फर्जी दस्तावेज जमाकर सात लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम सुब्रत कुमार दास बताया गया है. कोलकाता पुलिस के एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन के अधिकारियों ने उसे मिडिलटन स्ट्रीट इलाके से पकड़ा है. आरोप है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज जमाकर एक प्राइवेट बैंक से सात लाख रुपये का लोन लिया था. इसके बाद उस रुपये को चुकाया नहीं. पुलिस ने जांच में पाया कि अभियुक्त ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था. गुरुवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश करने पर उसे दो जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >