सोयाबीन तेल टैंकर को गायब करने के आरोप में चार अरेस्ट

भवानीपुर थाने की पुलिस को चार महीने में मिली सफलता

गिरफ्तार मूल आरोपी को नौ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके से नेपाल जा रहे सोयाबीन तेल लोडेड टैंकर के गायब होने के मामले में भवानीपुर थाने की पुलिस की टीम चार महीने की कड़ी मशक्कत के बाद मूल आरोपी राजेश साव को गिरफ्तार किया है. आरोपी को शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे नौ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. आरोपी टेंकर चालक को बिहार के नवादा जिले में स्थित पकरीबरवां थानाक्षेत्र में स्थित वरदीहा गांव के इरूरी इलाके का निवासी बताया गया है.

कैसे हुई गिरफ्तारी

सरकारी वकील तुलसी दास मंडल ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 21 लाख रुपये नकद राशि भी बरामद की गयी है. उन्होंने कहा कि भवानीपुर इलाके में स्थित एक लॉजिस्टिक की मदद से एक टेंकर सोयाबीन ऑयल नेपाल भेजा जा रहा था. रास्ते में ही टेंकर गायब हो गया. गत वर्ष पांच अगस्त को इसकी शिकायत भवानीपुर थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि राजेश ने भूषण जादव के नाम पर नकली पहचान के साथ ट्रैंकर को नेपाल ले जाने के लिए भवानीपुर इलाके से निकला था. इसके बाद गुप्त जानकारी के आधार पर उसे नवादा से गिरफ्तार कर टेंकर को कब्जे में ले लिया गया. आरोपी के कब्जे से 21 लाख रुपये भी जब्त किये गये हैं.

पूछताछ के बाद उसके साथियों तक पहुंच गयी पुलिस

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने दिल्ली रोड में जाकर अपने गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से उक्त तेल को एक गिरोह के हाथों बेच दिया था. इसके बाद पुलिस ने इस गिरोह के अन्य सदस्यों प्रीतम दत्ता उर्फ भतीजा एवं मनीरुद्दीन अली मंडल उर्फ सोनाई को भी गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों से पूछताछ के बाद गिरोह के एक अन्य सदस्य राजेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. सभी से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >