बंगाल के पूर्व विधायक निर्मल घोष का बेटा तीर्थंकर घोष गिरफ्तार, रंगदारी समेत लगे हैं कई गंभीर आरोप

उत्तर 24 परगना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां खड़दह थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष को गिरफ्तार किया है. उन पर एक करोड़ की लॉटरी छीनने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप हैं. इस मामले में पहले भी दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

बैरकपुर से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी के पूर्व विधायक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष को खड़दह थाने की पुलिस ने रविवार देर रात दक्षिणेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, हुगली के मगरा निवासी पेशे से एक कार चालक पार्थ सरकार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके एक करोड़ रुपये की लॉटरी मारपीट कर छीन लिया गया था. आरोप तीर्थंकर घोष पर है. यह घटना नवंबर 2024 की है.

रंगदारी समेत कई गंभीर आरोप

आरोप है कि नवंबर 2024 में पार्थ को एक करोड़ की लॉटरी लगी थी, वह एक होटल के मालिक सुशांत नामक व्यक्ति का कार चलाते थे. लॉटरी लगने की बात का पता चलते ही सुशांत उसे निर्मल घोष के घर ले गये थे. निर्मल घोष के घर ले जाकर बंदूक दिखाकर और मारपीट कर टिकट छीन लिया गया था. इस मामले में पहले ही होटल मालिक सुशांत सरकार और 13 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद जयंत दास को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके बाद अब तीर्थंकर घोष को दबोचा गया.

हथियार रखने की भी है शिकायत दर्ज

तीर्थंकर पर 2021 के विधानसभा चुनाव बाद हिंसा के भी आरोप हैं. साथ ही अवैध हथियार रखने का मामला भी दर्ज है. पिछले कई दिनों से वे फरार थे. पुलिस ने मोबाइल ट्रैक कर उन्हें पकड़ा गया. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पानीहाटी से तृणमूल उम्मीदवार के रूप में तीर्थंकर घोष खड़े थे, जिन्हें भाजपा की रत्ना देवनाथ ने बड़े अंतर से हराया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरजी कर कांड में भी निर्मल घोष की भूमिका

मालूम हो कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद निर्मल घोष और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार और रंगदारी वसूली की कई शिकायतें दर्ज हुई थीं. आरजी कर कांड में भी निर्मल घोष की भूमिका पर सवाल उठा था. आरोप है कि उन्होंने पीड़िता का शव पानीहाटी श्मशान में जल्दबाजी में दाह संस्कार कराया था.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >