चाइनीज मांझे से गला कटने पर पूर्व सैन्यकर्मी की मौत

बैरकपुर वायरलेस चौराहे स्थित अपने घर से बाइक से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे जा रहे थे.

बैरकपुर. भारतीय सेना के पूर्व जवान और वर्तमान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत गौतम घोष बुधवार दोपहर को रोजाना की तरह बैरकपुर वायरलेस चौराहे स्थित अपने घर से बाइक से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे जा रहे थे. तभी रहरा थाना अंतर्गत करातकल में चाइनीज मांझे का धागा उनकी गर्दन में उलझ गया. जिससे उनका गला कट गया. वह बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय निवासियों ने रहरा थाने की पुलिस की मदद से गौतम घोष को बांदीपुर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने बताया कि गला कटने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पूर्व सैनिक की मौत हो गयी. दमदम एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा सुपरवाइजर किरणमय घोष ने कहा कि वह एक सुरक्षा गार्ड थे. वह बाइक लेकर काम पर आ रहे थे, तभी उनका गला एक चीनी मांझे से कट गया. वह एक पूर्व सैन्य कर्मी थे. उन्होंने कहा कि इस अवैध चीनी मांझे को रोका जाना चाहिए. इसकी वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >