लकड़ी माफियाओं के खिलाफ वन विभाग का अभियान

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में अवैध तरीके से पेड़ों की कटायी की जा रही है और अवैध तरीके से काटी गयी लकड़ियों को वैध और अवैध लकड़ी मिलों में छुपाकर रखा जा रहा है, जिससे लकड़ी माफियाओं का धंधा फल-फूल रहा है.

अवैध तरीके से काटे गये पेड़ों की लकड़ी जब्त

लकड़ी मिल में सील की गयीं आरा मशीनें

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में अवैध तरीके से पेड़ों की कटायी की जा रही है और अवैध तरीके से काटी गयी लकड़ियों को वैध और अवैध लकड़ी मिलों में छुपाकर रखा जा रहा है, जिससे लकड़ी माफियाओं का धंधा फल-फूल रहा है. चोरी रोकने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ अभियान चलाया. खड़गपुर वन विभाग के कर्मचारियों ने भारी मात्रा में अवैध तरीकों से काटे गये पेड़ों की लकड़ियों को जब्त किया. वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगभग 50 घन मीटर पेड़ों के लकड़ियों को जब्त किये गये हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बतायी गयी है. जिले में अवैध रूप से लकड़ी की मिलें खुलने की जानकारी मिलने के बाद र वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गया. वन कर्मियों ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन-1 ब्लॉक के सोलपट्टा इलाके में 7 आरा मिलों को सील कर दिया. इसके अलावा 12 आरा मिलों की सभी मशीनें सील कर दी गयीं. वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक ये आरा मिलें उनकी अनुमति के बिना चल रही थीं. वन विभाग का दावा है कि मिलों में लकड़ी काटने का काम ही नहीं बल्कि चोरी की लकड़ी का भंडारण भी किया जाता था. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में ऑपरेशन जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >