मदुरै/कोलकाता. केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री एमए बेबी माकपा के अगले राष्ट्रीय महासचिव होंगे. तमिलनाडु के मदुरै में रविवार को पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा पार्टी कांग्रेस देर शाम समाप्त हो गया. पार्टी का यह महाधिवेशन तीन साल में एक बार आयोजित किया जाता है. पार्टी समन्वयक प्रकाश करात ने इस पद के लिए बेबी का नाम सुझाया, जिसके बाद पिनाराई विजयन सहित पार्टी के नये पोलित ब्यूरो मेंबर ने भी उनके नाम का समर्थन किया.
उधर. माकपा की युवा नेता मीनाक्षी मुखर्जी को पार्टी की केंद्रीय कमेटी में जगह मिली है. पार्टी कांग्रेस के अंतिम दिन नयी केंद्रीय कमेटी में 85 लोगों को जगह मिली. इस कमेटी में बंगाल से मीनाक्षी सहित पांच नेताओं को नये सिरे से शामिल किया गया है. कमेटी से बंगाल के पांच नेताओं की छुट्टी हुई है. उम्र व अन्य कारणों से केंद्रीय कमेटी से सूर्यकांत मिश्रा, रॉबिन देव, अंजू कर, रेखा गोस्वामी व अमिय पात्र की छुट्टी हो गयी है. वहीं, मीनाक्षी के साथ दार्जिलिंग के समन पाठक, हुगली के देवब्रत घोष, पूर्व बर्दवान के सैयद हुसैन व महिला नेता कनिनीका घोष बसु को नयी कमेटी में जगह मिली. इसके अलावा बंगाल से तपन सेन, नीलोत्पल बसु, मोहम्मद सलीम, रामचंद्र डोम, सुप्रकाश तालुकदार, श्रीदीप भट्टाचार्य, सुजन चक्रवर्ती, आभाष रायचौधरी, शमिक लाहिड़ी, सुमित दे, देवलीना हेम्ब्रम भी शामिल हैं. दो सप्ताह के भीतर राज्य सचिवमंडल का गठन होने जा रहा है. सचिवमंडल में युवाओं को भी जगह मिलने की उम्मीद है. 18 सदस्यीय पोलित ब्यूरो में बंगाल से तपन सेन, नीलोत्पल बसु, मोहम्मद सलीम, रामचंद्र डोम व श्रीदीप भट्टाचार्य शामिल हैं.माकपा की केंद्रीय कमेटी में बंगाल से ये हुए हैं शामिल:
मीनाक्षी मुखर्जी के साथ दार्जिलिंग के समन पाठक, हुगली के देवब्रत घोष, पूर्व बर्दवान के सैयद हुसैन व महिला नेता कनिनीका घोष बसु को नयी कमेटी में जगह मिली.इनकी हुई है छुट्टी:
उम्र व अन्य कारणों से केंद्रीय कमेटी से सूर्यकांत मिश्रा, रॉबिन देव, अंजू कर, रेखा गोस्वामी व अमिय पात्र की छुट्टी हो गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
