रैली व सभा में आजादी के नारे लगाने पर एफआइआर

इस तरह की नारेबाजी लगाने में कौन-कौन जुड़े थे, पुलिस इसका पता लगा रही है.

कोलकाता. जादवपुर इलाके में स्थित 8बी बस स्टैंड के पास रविवार को एक सभा एवं रैली के दौरान आजादी के नारे लगाने को लेकर कोलकाता पुलिस की तरफ से पाटुली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि रविवार की सभा के दौरान कुछ लोग आजादी को लेकर नारे लगा रहे थे. जिसके बाद सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ पाटुली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इस तरह की नारेबाजी लगाने में कौन-कौन जुड़े थे, पुलिस इसका पता लगा रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से नारा लगानेवालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. आरजी कर की घटना को लेकर जस्टिस फॉर आरजी कर की मांग पर रविवार को बड़ी संख्या में जादवपुर 8बी बस स्टैंड के निकट कुछ लोग रैली व सभा कर रहे थे. इसी दौरान आजादी के नारे लगाने का आरोप कुछ लोगों पर लगा है. पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >