फर्जी दस्तावेज रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

जंगीपुर पुलिस जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.

जंगीपुर पुलिस की छापेमारी में मिली बड़ी सफलता

आधार और पंचायत प्रमाणपत्र सहित कई दस्तावेज बरामद

संवाददाता, कोलकाता.

जंगीपुर पुलिस जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने जय कृष्णपुर इलाके में केनरा बैंक के निकट एक दुकान में छापेमारी कर 26 वर्षीय असलम शेख को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि जय कृष्णपुर में एक दुकान से अवैध रूप से आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार किये जा रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी की. दुकान से फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होने वाली प्रिंटर मशीन, विभिन्न सरकारी एजेंसियों के रबर स्टाम्प और पंचायतों से संबंधित नकली प्रमाणपत्र बरामद किये गये. इनमें पंचायत मुखिया और सदस्यों के नाम से जारी फर्जी कागजात भी शामिल हैं. जंगीपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार साव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी असलम शेख को जंगीपुर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >