सॉल्टलेक में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

विधाननगर पुलिस कमिश्रनेट अंतर्गत सॉल्टलेक सेक्टर फाइव में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्रनेट अंतर्गत सॉल्टलेक सेक्टर फाइव में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में फर्जी कॉल सेंटर के एमडी, मैनेजर और इसके अलावा दो कर्मचारी भी है. जानकारी के मुताबिक, सेक्टर फाइव में एक दफ्तर में फर्जी कॉल सेंटर खोल कर तकनीकी सपोर्ट देने के नाम पर विदेशियों को फोन कर उनसे ठगी की जा रही थी. इसकी भनक लगते ही इलेक्ट्रानिक्स कॉम्प्लेक्स थाने की पुलिस ने उक्त फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया और वहां से चार लोगों को दबोचा गया. छापेमारी में कई उपकरण भी जब्त किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >