सोदपुर : अवैध शराब कारखाने में आबकारी विभाग ने की छापेमारी

आबकारी विभाग ने सोदपुर में एक अवैध शराब कारखाने में छापेमारी अभियान चलाया. मौके से लाखों रुपये की शराब जब्त की गयी.

बैरकपुर. आबकारी विभाग ने सोदपुर में एक अवैध शराब कारखाने में छापेमारी अभियान चलाया. मौके से लाखों रुपये की शराब जब्त की गयी. शराब की बोतलों पर नामी कंपनियों के लेबल लगे थे. आबकारी विभाग के अधिकारी उत्पल दे ने बताया कि सूचना मिली थी कि पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड-31 के घोला चौरस्ता इलाके में नकली शराब बनायी जा रही है. इसके बाद उक्त ठिकाने पर छापेमारी की गयी. मौके से भारी मात्रा में नकली शराब जब्त की गयी. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस धंधे में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस इसका पता लगाने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >