पूर्व सैनिक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

बैरकपुर के चक कांठालिया के आमबागान इलाके में मंगलवार को घर से एक पूर्व सैनिक का संदिग्ध हालात में शव बरामद किया गया.

बैरकपुर के चक कांठालिया के आमबागान इलाके की घटना

प्रतिनिधि, बैरकपुर

बैरकपुर के चक कांठालिया के आमबागान इलाके में मंगलवार को घर से एक पूर्व सैनिक का संदिग्ध हालात में शव बरामद किया गया. प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गयी है. उनका नाम दीपेंद्र नाथ मंडल (71) था. जानकारी के मुताबिक, वह घर पर अकेले ही रहते थे. उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है. एक बेटी विदेश में और एक उसी अंचल में रहती है. सुबह काफी देर तक लोगों ने नहीं देखा. पास में रह रही उनकी बेटी ने जाकर देखा कि पिता लहूलुहान फर्श पर शव पड़ा है. फिर खबर पाकर मोहनपुर थाने की पुलिस पहुंची. मृतक के सिर और सीने पर चोट के निशान मिले हैं. मौके पर बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी नॉर्थ गणेश मंडल भी पहुंचे थे.

डीसी नॉर्थ गणेश मंडल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घर को सील कर दिया गया है. मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले थे. उनकी मौत कैसे हुई? फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का स्पष्ट पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >