गश्ती के लिए निकले पुलिसकर्मियों की जीप को हाथी ने पलटा

रूटीन गश्त के तहत जीप में एक पुलिस अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. इस दौरान कदमडीहा इलाके में सड़क पर एक हाथी अचानक पुलिस जीप के सामने आ गया.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी से सटे पीड़ाकाटा के कदमडीहा इलाके में एक हाथी ने गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों की जीप को पलट दिया. जीप में सवार पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भागकर अपने अपने प्राणों की रक्षा की. गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों की जीप कलशीभांगा से गड़माल की ओर जा रही थी. रूटीन गश्त के तहत जीप में एक पुलिस अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. इस दौरान कदमडीहा इलाके में सड़क पर एक हाथी अचानक पुलिस जीप के सामने आ गया. हाथी ने पुलिस जीप को सड़क पर पलट दिया. जीप में सवार पुलिस अधिकारी सहित पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भागकर अपने अपने प्राणों की रक्षा की. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के ग्रामीण और वन कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और हाथी को घने जंगल की ओर खदेड़ा. वहीं भादुतला रेंज के वन अधिकारी शुभाशीष चौधरी का कहना है कि जंगल में दल से बिछड़ा हुआ एक हाथी मौजूद है. जल्द ही हाथी को इलाके से खदेड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >