बंगाल: नदिया के सुपारी कारोबारी अशोक अधिकारी के घर और गोदाम पर ईडी की छापेमारी

ED raids: फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तलाशी अभियान कब तक चलेगा. समाचार लिखे जाने तक न तो ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही अशोक अधिकारी या उनके परिवार की ओर से इस कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया सामने आयी है.

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

ED raids: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार तड़के पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप स्थित मणिपुर इलाके में सुपारी कारोबारी अशोक अधिकारी के आवास और गोदाम पर छापेमारी की. मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गयी. सुबह करीब पांच बजे ईडी की टीम केंद्रीय बलों के जवानों के साथ पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर तलाशी शुरू की.

कुछ दस्तावेज जब्त

सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारी अशोक अधिकारी के घर और व्यवसाय से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन, बैंक रिकॉर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर कुछ दस्तावेज जब्त भी किए जा सकते हैं. जांच एजेंसी उनके संभावित वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े संबंधों की पड़ताल कर रही है. बताया जाता है कि अशोक अधिकारी नवद्वीप के जाने-माने सुपारी कारोबारी हैं.

कई राज्यों में फैला है कारोबार

अशोक अधिकारी का कारोबार केवल पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं है, बल्कि असम और त्रिपुरा में भी फैला हुआ है. वह लंबे समय से इस व्यवसाय से जुड़े हैं. इसी वजह से ईडी की कार्रवाई से इलाके में काफी हलचल मच गयी है और सुबह से बड़ी संख्या में लोग उनके घर के बाहर जुटे हुए हैं. तलाशी के दौरान बैंक प्रतिनिधि भी जांच दल के साथ मौजूद हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों का तत्काल सत्यापन किया जा सके.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घर के चारों तरफ तैनात हैं केंद्रीय बलों के जवान

जांच में किसी प्रकार की बाधा न आये, इसके लिए केंद्रीय बलों के जवान पूरे परिसर के बाहर तैनात किये गये हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तलाशी अभियान कब तक चलेगा. समाचार लिखे जाने तक न तो ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही अशोक अधिकारी या उनके परिवार की ओर से इस कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया सामने आयी है.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >