इडी ने अब तक जब्त की 610 करोड़ की संपत्ति

कर्मचारियों की नियुक्तियों के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा कुर्क की गयीं संपत्तियों का आंकड़ा 609.9 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

स्कूलों में नियुक्ति घोटाला : नयी कुर्की में आरोपी प्रसन्न राय व अन्य की 56.5 करोड़ की संपत्ति भी शामिल

संवाददाता, कोलकाता

राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ कर्मचारियों की नियुक्तियों के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा कुर्क की गयीं संपत्तियों का आंकड़ा 609.9 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कुर्क की गयीं नयी संपत्तियों में घोटाले के आरोपी प्रसन्न कुमार राय, उसके सहयोगियों और उनकी कंपनियों की अंचल संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत लगभग 56.5 करोड़ रुपये है. यह जानकारी इडी ने बुधवार को दी. संघीय एजेंसी की ओर से कहा गया कि अदालत द्वारा संबंधित मामले में 56.5 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि, वाणिज्यिक स्थल, फ्लैट और विला कुर्क करने के लिए नया आदेश जारी किया गया था. ये संपत्तियां घोटाले में कथित मुख्य बिचौलिए प्रसन्न कुमार राय, उसके सहयोगियों, उनकी कंपनियों और एलएलपी (सीमित देयता भागीदारी) के नाम पर हैं. उच्चतम न्यायालय द्वारा 2016 की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाये जाने और तीन अप्रैल को पूरी नियुक्तियों को रद्द किये जाने के बाद राज्य संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों के 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. उच्चतम न्यायालय ने हालांकि 17 अप्रैल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा निर्दोष पाये गये बर्खास्त शिक्षकों की सेवाएं 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है. इडी के बयान के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में प्रसन्न कुमार राय और उसके मुख्य एजेंट चंदन मंडल के नाम पर दर्ज 163.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी. एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत की अवधि संशोधनागार में काट रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >