Ration Scam : ईडी ने राशन घोटाला मामले में 14 घंटे की पूछताछ के बाद तृणमूल नेता को किया गिरफ्तार

Ration Scam : ईडी अधिकारियों का कहना है कि रहमान और उसके भाई को राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. हम उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद अदालत में पेश करेंगे.

Ration Scam : प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा से तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने टीएमसी के देगंगा ब्लॉक अध्यक्ष अनीस उर- रहमान और उसके बड़े भाई को गुरुवार देर रात कोलकाता स्थित कार्यालय में करीब 14 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि ईडी ने मंगलवार को विश्वास के आवास और चावल मिल पर छापेमारी के दौरान 40 लाख रुपये से अधिक नकदी और संयुक्त अरब अमीरात में संपत्तियों में निवेश के संबंध में कुछ दस्तावेज जब्त किए थे.

मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के थे बेहद करीबी

ईडी अधिकारियों का कहना है कि रहमान और उसके भाई को राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. हम उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद अदालत में पेश करेंगे. रहमान राज्य के पूर्व वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के ‘बहुत करीबी’ हैं, केंद्रीय जांच एजेंसी पूर्व मंत्री को घोटाले के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अधिकारी ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने चावल मिल मालिक और पूर्व मंत्री के एक अन्य करीबी सहयोगी बारिक विश्वास को शुक्रवार को पूछताछ के लिए कार्यालय में उपस्थित होने का समन जारी किया है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के दो सांसद जाएंगे वायनाड, पीड़िताें से करेंगे मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >