‘ऑपरेशन अमानत’: ट्रेन में छूटा 6.10 लाख के सोने के गहनों से भरा बैग, आरपीएफ ने नवद्वीप धाम में यात्री को लौटाया

Eastern Railway Operation Amanat: कटवा-बंडेल लोकल ट्रेन में छूटा 6.10 लाख रुपए मूल्य का सोना और दस्तावेज. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत नवद्वीप धाम स्टेशन पर बैग बरामद कर यात्री को सौंपा.

Eastern Railway Operation Amanat: पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री के चेहरे पर तब खुशी लौट आयी, जब ट्रेन में छूटा उनका कीमती गहनों से भरा बैग वापस मिला. अग्रद्वीप स्टेशन पर कटवा–बंडेल लोकल से उतरते समय यात्री परवीन खातून अपना बैग ट्रेन के गेट के पास ही भूल गयीं थीं.

सूचना मिलते ही एक्टिव हुआ आरपीएफ का सुरक्षा तंत्र

बैग में परिवार के महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी और करीब 6,10,000 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण थे. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व रेलवे के सुरक्षा तंत्र ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखायी और नवद्वीप धाम स्टेशन पर बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया.

ये भी पढ़ें: भारत-चीन-भूटान ट्राई-जंक्शन के पास बनेगी नयी रणनीतिक रेलवे लाइन, 272 करोड़ खर्च होंगे

आरपीएफ ने ऐसे चलाया ऑपरेशन

  • बैग छूटने का अहसास होते ही खातून ने तुरंत ‘रेल मदद’ (Rail Madad) पोर्टल के जरिये शिकायत दर्ज करायी.
  • पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिय नंदन सिन्हा के मार्गदर्शन में सूचना नवद्वीप धाम आरपीएफ पोस्ट को दी गयी.
  • नवद्वीप धाम पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक पीके दास और कांस्टेबल संजय घोष ने ट्रेन संख्या 37748 डाउन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचते ही कोच में चढ़कर बैग को सही-सलामत ढूंढ़ निकाला.
  • 15:50 बजे परवीन खातून अपनी मां के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं. सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने और वीडियोग्राफी के बाद पोस्ट कमांडर की मौजूदगी में बैग उन्हें सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें: बंगाल, बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, दुमका-रामपुरहाट रेल लाइन दोहरीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी

जेवरात, दस्तावेज और नकद बरामदगी की लिस्ट

  • 2 जोड़ी सोने की बालियां
  • 2 सोने की अंगूठियां
  • 3 सोने की नथ
  • 1 सोने की चेन
  • 1 जोड़ी सोने की चूड़ियां
  • बैंक पासबुक
  • एलपीजी गैस कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज
  • नकदी

ये भी पढ़ें: हावड़ा से हुगली तक चली थी पहली ट्रेन, खामोश शुरुआत से स्वर्णिम अध्याय तक का ऐसा रहा पूर्वी भारत में रेलवे का सफर

सीपीआरओ ने की टीम की सराहना

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिबराम माझी ने आरपीएफ टीम की सराहना करते हुए कहा- ‘ऑपरेशन अमानत’ के माध्यम से पूर्व रेलवे हर दिन यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >