आज से तीन दिन के लिए ईस्ट-वेस्ट मेट्रो फिर रहेगी बंद

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में रेडियो सिग्नल आधारित प्रणाली का उपयोग करके ट्रेनों को स्वचालित रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न प्रयोग चल रहे हैं.

कोलकाता. ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में रेडियो सिग्नल आधारित प्रणाली का उपयोग करके ट्रेनों को स्वचालित रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न प्रयोग चल रहे हैं. इस कार्य के लिए विभिन्न चरणों में मेट्रो सेवा को पहले तीन बार पूरी तरह से बंद किया गया था. इस बार भी शनिवार 26 अप्रैल से अगले सोमवार 28 अप्रैल तक हावड़ा मैदान से सेक्टर पांच तक पूरी ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवा बंद रहेगी. शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों तक परिचालन बंद करने की जानकारी दी गयी है. हालांकि शनिवार और रविवार को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन सोमवार को सप्ताह के पहले दिन ईस्ट-वेस्ट में परिचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है. मेट्रो सूत्रों के अनुसार, संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (सीबीटीसी) केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से स्वचालित रूप से निर्देश भेजकर ट्रेन की गति को इच्छानुसार बढ़ाने या घटाने के लिए होता है. मेट्रो कई दिनों से इस प्रणाली की स्थापना से संबंधित विभिन्न चरणों की जांच और परीक्षण कर रही है. मेट्रो सूत्रों के अनुसार हावड़ा मैदान से सेक्टर पांच तक पूरे रूट पर सेवाएं शुरू करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है.

यात्रियों की सुरक्षा के देखते हुए अग्निशमन विभाग आपातकालीन स्थितियों में अग्निशमन और यात्रियों को बचाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है. मेट्रो अधिकारियों को उम्मीद है कि उन्हें अग्निशमन विभाग से भी जल्द ही अंतिम मंजूरी मिल जायेगी.

इसके साथ ही खबर मिली है कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) भी ट्रेन संचालन और यात्री सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए 26 से 28 अप्रैल के बीच दौरा कर सकते हैं. रेलवे सुरक्षा आयुक्त से मंजूरी मिलने के बाद ही हावड़ा मैदान से सेक्टर पांच तक पूरे रूट पर यात्री सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >