बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने का मामला : भवानीपुर थाने में पेश हुए आशुतोष चटर्जी, कांग्रेस-भाजपा में झड़प

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में भवानीपुर थाने में कांग्रेस नेता आशुतोष चटर्जी पेश हुए. थाने के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे दोनों पक्षों में झड़प हो गई. इस घटना ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है.

Durga Puja Meat Controversy: मध्यप्रदेश के युवा एवं लोकप्रिय संत धीरेंद्रनाथ शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर बाबा के नाम से भी जाना जाता है. उनकी तस्वीर जलाने के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भवानीपुर थाने की पुलिस ने थाने में दर्ज एफआइआर की जांच के सिलसिले में रविवार को कांग्रेस के दो नेताओं, आशुतोष चटर्जी और प्रदीप प्रसाद को भवानीपुर थाने में बयान दर्ज करने बुलाया था.

  • बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के विरोध में भवानीपुर थाने की पुलिस ने दो कांग्रेस नेताओं को किया था तलब
  • दोनों नेताओं के थाने में पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक
  • कांग्रेस समर्थकों के पहुंचने की खबर मिलते ही भाजपा समर्थक भी पहुंचे थे वहां

थाने के बाहर जमा हुए कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

पुलिस के समन के बाद दोनों के थाने में पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में थाने के बाहर एकत्रित हो गये. इसे देखते हुए बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी वहां जमा हो गये. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तरफ से बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गयी थी.

कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में हुई बहस

नारेबाजी के साथ दोनों पार्टी के समर्थक एवं कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गयी. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गयी. भाजपा ने आरोप लगाया कि हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गयी है, जबकि कांग्रेस की तरफ से पलटवार करते हुए कहा गया कि यह पूरी घटना उनके खिलाफ साजिश का एक हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: बागेश्वर बाबा का फोटो जलाने के मामले में आशुतोष चटर्जी को समन, आर-पार के मूड में बंगाल कांग्रेस

आशुतोष चटर्जी बोले- यह साजिश

थाने में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकले आशुतोष चटर्जी ने कहा- यह एक साजिश है. याद रखें, वह बंगाल आये और बंगालियों का अपमान किया. हम इसके खिलाफ विरोध कैसे किया जाता है, यह दिखाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे.

बागेश्वर बाबा के बयान का बंगाल में हो रहा विरोध

बागेश्वर बाबा की टिप्पणियों के खिलाफ शहर के कई जगहों पर कड़ा विरोध हुआ था. महानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भवानीपुर थाने के निकट बागेश्वर बाबा की तस्वीरें जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी कि संत की तस्वीर जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाद में अतनु दास नाम के एक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >