रामनवमी की शोभायात्रा के मार्ग पर फैसला आज

रामनवमी के अवसर पर अंजनी पुत्र सेना की शोभायात्रा को जीटी रोड से जाने की अनुमति पुलिस ने नहीं दी.

जीटी रोड से शोभायात्रा निकालने की पुलिस ने नहीं दी अनुमति

पुलिस के फैसले के खिलाफ अंजनी पुत्र सेना पहुंची हाइकोर्ट

संवाददाता, हावड़ा.

रामनवमी के अवसर पर अंजनी पुत्र सेना की शोभायात्रा को जीटी रोड से जाने की अनुमति पुलिस ने नहीं दी. इसके खिलाफ संगठन की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. शुक्रवार को कोर्ट अपना फैसला सुनायेगा. अंजनी पुत्र सेना के संस्थापक सचिव सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से रामनवमी की शोभायात्रा शिवपुर के काजीपाड़ा मोड़ से निकलकर जीटी रोड होते हुए हावड़ा मैदान पहुंचती है. वर्ष 2022 और 2023 में उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर पथराव किया था. इसके बाद से ही पुलिस हमलोगों को जीटी रोड से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं देती है. इस बार भी पुलिस ने मार्ग बदलने के लिए कहा है. पुलिस की ओर से दो मार्ग बताये गये हैं. पहला-फोरशोर रोड होते हुए हावड़ा मैदान और दूसरा- रामराजातला से कदमतला होते हुए हावड़ा मैदान. यह सरासर अन्याय है. फोरशोर रोड से शोभायात्रा लेकर जाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इस मार्ग में शोभायात्रा देखने के लिए लोग नहीं पहुंच पायेंगे. रामराजातला से हावड़ा मैदान पहुंचने में कम से कम तीन किलोमीटर अधिक पैदल चलना होगा. शुरू से ही यह शोभायात्रा जीटी रोड से होकर हावड़ा मैदान पहुंचती है. पिछले वर्ष भी हाईकोर्ट के आदेश पर शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गयी थी. इस बार भी कोर्ट पर विश्वास है. कोर्ट से आग्रह है कि जीटी रोड से ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >