ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश की हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार

बागुईहाटी थाना अंतर्गत देशबंधुनगर में नाले के पास 22 अप्रैल को ट्रॉली बैग में मिली लाश की आखिरकार पहचान हो गयी. मृतका की शिनाख्त रिया धर के रूप में हुई है.

संवाददाता, बागुईहाटी

बागुईहाटी थाना अंतर्गत देशबंधुनगर में नाले के पास 22 अप्रैल को ट्रॉली बैग में मिली लाश की आखिरकार पहचान हो गयी. मृतका की शिनाख्त रिया धर के रूप में हुई है. बागुईहाटी थाने की पुलिस व विधाननगर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने घटना के बाद से ही इलाके के हर सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रहे थे. इस दौरान एक संदिग्ध की पहचान की गयी.

सीसीटीवी के माध्यम से ही पुलिस एक कैब तक पहुंची. कैब संस्था से संपर्क कर उसके चालक के पास पुलिस पहुंची. कैब चालक ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की शाम को बारासात के फर्चुन टॉवर आवासन से एक बुकिंग मिली. कौशिक प्रमाणिक नामक एक व्यक्ति ट्रॉली बैग लेकर गाड़ी में चढ़ा था. बैग काफी भारी था. वह देशबंधुनगर में उतर गया था.

इसके बाद पुलिस अधिकारी जब बारासात के फर्चुन टॉवर आवासन पहुंचे, तो पता चला कि मुर्शिदाबाद के नवग्राम थाने की पुलिस अपहरण के मामले में कौशिक प्रमाणिक को गिरफ्तार करके ले गयी है. फिर बागुईहाटी थाने की पुलिस ने नवग्राम थाने से संपर्क किया. पता चला कि अमित कुमार धर नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रिया धर के अपहरण का आरोप कौशिक पर लगाते हुए खिलाफ दर्ज करायी थी. इसके बाद ही मृतका की पहचान हुई. बाद में पुलिस की पूछताछ में कौशिक प्रमाणिक ने हत्या की बात कबूल कर ली. वह नेवी मर्चेंट अधिकारी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि रिया धर के साथ कौशिक का अवैध संबंध था. रिश्ते में दरार पड़ने के कारण ही यह घटना हुई है.

बागुईहाटी थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या, अपराधमूलक साजिश व सबूत मिटाने की धारा 279-25 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >