चार दिनों बाद गंगा में डूबे बच्चे का सिर विहीन शव बरामद

हालीशहर थाना के साधुघाट पर जिउतिया के दिन गंगा में डूबे बच्चे ओम चौधरी (10) का चार दिनों बाद सिर विहीन शव बरामद किया गया.

मछलियों ने खा लिया सिर का अधिकांश हिस्सा

हालीशहर. हालीशहर थाना के साधुघाट पर जिउतिया के दिन गंगा में डूबे बच्चे ओम चौधरी (10) का चार दिनों बाद सिर विहीन शव बरामद किया गया. कपड़ों से उसकी पहचान की गयी. घटना से हालीशहर के लालकुठी की निवासी उसकी मां गीता चौधरी बीमार पड़ गयी हैं. ओम के पिता सरोज चौधरी भी शोक में हैं. वह एक मिल में काम करते हैं. जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की है. बच्चे की सलामती के लिए गीता चौधरी जिउतिया करने उक्त घाट पर गयी थीं. उनके साथ उनका बच्चा भी था. पूजा के दौरान गंगा में एक पतंग गिरता देख ओम उसे पकड़ने के दौरान गंगा में डूब गया था. परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने तुरंत खोजबीन की. पुलिस व आपदा विभाग की टीम को खबर दी गयी थी.

काफी तलाशी के बाद रविवार देर शाम शव मिला. बताया जा रहा है कि शव के सिर के अधिकांश अंश मछलियाें ने खा लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >