मैदान इलाके में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में मृतक की तस्वीर भेज दी है.

जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता. महानगर के मैदान इलाके में सड़क किनारे एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने डफरिन रोड पर परिवहन विभाग के मैदान टेंट के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है. मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में मृतक की तस्वीर भेज दी है. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाला रही है. बता दें कि मई महीने में भी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड के पास एक महिला का शव मिला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >