डलहौजी : गोदाम में लगी भीषण आग

भीड़भाड़ वाले मध्य कोलकाता के डलहौजी इलाके में गुरुवार सुबह 10.30 के करीब एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में स्थित गोदाम में भीषण आग लग गयी.

संवाददाता, कोलकाता

भीड़भाड़ वाले मध्य कोलकाता के डलहौजी इलाके में गुरुवार सुबह 10.30 के करीब एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में स्थित गोदाम में भीषण आग लग गयी. आग 21, आरएन मुखर्जी रोड स्थित इमारत में लगी और देखते ही देखती पूरा इलाका आग से भर गया.खबर पाकर दमकल की एक के बाद एक छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों का कहना है कि आग के स्रोत का पता लगाने के लिए इमारत की कई खिड़कियों के कांच तोड़कर भीतर जमा काला धुआं बाहर निकाला गया. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग के स्रोत का पता लगाया गया.दमकलकर्मियों का कहना है कि गोदाम में कुछ केमिकल से जुड़े सामान रखे होने के कारण काफी दमघोंटू धुआं बाहर निकलने के कारण आग बुझाने के दौरान सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी. इसके कारण दमकलकर्मियों को ऑक्सीजन मास्क की मदद लेनी पड़ी. आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकलकर्मी की तबीयत भी बिगड़ गयी. गोदाम के भीतर की स्थिति को देखकर दमकल विभाग को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी.

पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

दमकलकर्मियों का कहना है कि लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. अग्निकांड की इस घटना के कारण काफी देर तक इलाके में लोग आतंकित थे. अफरा-तफरी का माहौल रहा. धीरे-धीरे स्थिति सामान्य कर ली गयी. किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है. आग से गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >