पश्चिम बंगाल का बजट : सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गयी है. गुरुवार उनके लिए दोहरी खुशखबरी लेकर आया. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कर्मचारियों को 2008 से 2019 तक के महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया, तो विधानसभा में वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान किया.

पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा चुनाव 2026 से पहले विधानसभा में पेश अंतरिम बजट में राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को अपने बजट भाषण में यह घोषणा की. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भत्ते में भी 1,000 रुपए की बढ़ोतरी की जायेगी.

महंगाई भत्ता कानूनी रूप से लागू करने योग्य अधिकार

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को वर्ष 2008 से 2019 के बीच के लिए अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि महंगाई भत्ता कानूनी रूप से लागू करने योग्य अधिकार है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6 मार्च तक 25 प्रतिशत बकाये का भुगतान करने का निर्देश

जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार को 6 मार्च तक अपने कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ते (डीए) का 25 प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महंगाई भत्ता राज्य में अपने कर्मचारियों को बढ़ती कीमतों के प्रतिकूल प्रभावों से बचाता है. महंगाई भत्ता कोई अतिरिक्त लाभ नहीं है. न्यूनतम जीवन स्तर बनाये रखने का एक साधन है.

महंगाई भत्ता पश्चिम बंगाल राज्य के प्रतिवादी-कर्मचारियों के पक्ष में प्राप्त एक कानूनी रूप से लागू करने योग्य अधिकार है. अपीलकर्ता-राज्य के कर्मचारी इस निर्णय के अनुसार वर्ष 2008-2019 की अवधि के लिए बकाया राशि के हकदार होंगे.

सुप्रीम कोर्ट

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता की सौगात, नयी योजना लाएगी ममता बनर्जी सरकार

बंगाल बजट : चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में पेश किया 4.06 लाख करोड़ का बजट, बड़ी घोषणाएं यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >