CV Ananda Bose : कोलकाता विश्वविद्यालय के बाहर राज्यपाल को तृणमूल छात्र नेताओं ने दिखाया काला झंडा

CV Ananda Bose : कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रवेश से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस को टीएमसीपी के विरोध का सामना करना पड़ा.

CV Ananda Bose : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को कोलकाता विश्वविद्यालय के बाहर धरने पर बैठे तृणमूल छात्र नेताओं ने काला कपड़ा दिखाकर विरोधी नारे लगाएं. गुरुवार को जैसे ही राज्यपाल की कार कॉलेज स्ट्रीट पार कर विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में दाखिल हुई.टीएमसीपी के सदस्यों ने सड़क के दोनों ओर से ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए. राज्यपाल को काला झंडा भी दिखाया गया. प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, राज्यपाल ने नियमों का पालन किए बगैर अवैध तरीके से यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति की गई है.

 राज्यपाल बोस को छात्रों ने दिखाए काले झंडे

राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल को कॉलेज स्ट्रीट परिसर में विश्वविद्यालय के प्रमाण पत्र और पदक वितरण समारोह की अध्यक्षता करनी थी.किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा राज्यपाल का परिसर में सुचारू रूप से प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज स्ट्रीट स्थित विश्वविद्यालय परिसर के चारों ओर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें

हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है: राज्यपाल बोस

काले झंडे दिखाये जाने की घटना के संबंध में पूछे जाने पर बोस ने संवाददाताओं से कहा, हर किसी को विरोध जताने का अधिकार है. इस बात का चयन उन्हें करना होगा कि वे किस तरीके से विरोध करना चाहते हैं. राजनीतिक दलों को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है. सीयू की कार्यवाहक कुलपति शांता दत्ता ने कहा, जिन लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया वे विश्वविद्यालय के छात्र नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं, जिनके परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Also read : Mamata Banerjee : बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी ने नहीं की अनुब्रत मंडल से मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >