CV Ananda Bose on Resignation: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को आखिरकार अपने इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने मीडिया से कहा कि सोच-समझकर उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया था. इसका कारण उचित समय आने तक गोपनीय रहेगा.
वोट डालने बंगाल आयेंगे सीवी आनंद बोस
कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सीवी आनंद बोस ने कहा कि वह अपना वोट डालने के लिए बंगाल आयेंगे. मूल रूप से केरल के रहने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल अपने पद से इस्तीफा देने से ठीक एक सप्ताह पहले ही बंगाल के मतदाता बने थे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
द्रौपदी मुर्मू-ममता बनर्जी विवाद पर क्या बोले बंगाल के पूर्व गवर्नर?
सीवी आनंद बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल और उसके बाद शुरू हुए राजनीतिक विवाद पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज किया. उन्होंने कहा- राष्ट्रपति बहुत अनुभवी, संतुलित और अत्यंत गरिमामय व्यक्तित्व की धनी हैं. उसके पीछे उनके कुछ कारण जरूर रहे होंगे. लेकिन, राष्ट्रपति के कथन पर टिप्पणी करने का मुझे कोई अधिकार नहीं है.
इसे भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, TMC को चार और BJP को एक सीट मिलना तय
बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, ममता बनर्जी चिंतित
आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे! ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर जतायी चिंता
