एसडीओ को पालिका प्रशासक नियुक्त करने पर कोर्ट में अर्जी

पश्चिम बंगाल सरकार ने पुरूलिया जिले में स्थित रघुनाथपुर नगरपालिका का प्रशासक स्थानीय एसडीओ को बनाया है.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार ने पुरूलिया जिले में स्थित रघुनाथपुर नगरपालिका का प्रशासक स्थानीय एसडीओ को बनाया है. राज्य के शहरी विकास विभाग के इस फैसले के खिलाफ कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. मामले की सुनवाई 28 मई को हाइकोर्ट में की जायेगी. गौरतलब है कि गत 16 मई को नगरपालिका के मौजूदा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था और इसके बाद 19 मई को चेयरमैन को पद से हटाते हुए एसडीओ को नगरपालिका का प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया. गौरतलब है कि उक्त नगरपालिका में कुल 13 पार्षद हैं, जिनमें 10 तृणमूल कांग्रेस, दो कांग्रेस व एक भाजपा से हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >