कोलकाता में 21 माह के बच्चे में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

कोलकाता में 21 माह के नवजात बच्चे में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है. हालांकि, बच्चे के परिवार में किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं पाये गये हैं. स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी.

कोलकाता : कोलकाता में 21 माह के नवजात बच्चे में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है. हालांकि, बच्चे के परिवार में किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं पाये गये हैं. स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Also Read: Covid19 in West Bengal: ममता बनर्जी ने दिया ‘रेड जोन’ में सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने पर जोर

उन्होंने बताया कि दक्षिण कोलकाता के उत्तर पंचानन ग्राम के इस बच्चे में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार रात को बाल स्वास्थ्य संस्थान(आईसीएच) से बेलियाघाट आईडी एंड बीजी हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया.

अधिकारी ने शनिवार को कहा, ‘भयंकर खांसी से पीड़ित होने के बाद बच्चे को 16 अप्रैल को आईसीएच में भर्ती कराया गया था. अब उसकी हालत स्थिर है. उसे बेलियाघाट आईडी एंड बीजी हॉस्पिटल के पृथक वार्ड में रखा गया है.’

Also Read: Covid-19: बच्चे को जन्म देने के बाद कोरोना पॉजिटिव निकली मां, सहमे अस्पताल के कर्मचारी, लेबर रूम बंद

अधिकारी के अनुसार, बच्चे के परिवार के चार बच्चों और दो बुजुर्गों समेत सभी 14 लोगों को राजारहाट के पृथकवास केंद्र में भेज दिया जायेगा. वे सभी बच्चे के साथ तीन कमरों वाले फ्लैट में रहते थे.

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्य 12 पहुंच गयी है. साथ ही संक्रमण के 23 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में यह आंकड़ा 233 पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >